अयोध्या25 फ़रवरी 26*माँझा बरहटा मे बिना नोटिस के गिराए गए भवनस्वामी ने सर्किल रेट से 6 गुना मुआवजा देने की मांग की!!
अयोध्या प्रशासन के सहयोग से आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा माँझा बरहटा मे बिना नोटिस के गिराए गए भवनस्वामी ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन से मुलाक़ात की, पूर्व मंत्री ने सरकार से सर्किल रेट से 6 गुना मुआवजा देने की मांग की!!
आज पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन से अयोध्या के मांझा बरहटा में अयोध्या प्रशासन के सहयोग से आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस के गिराए गए भवन स्वामियों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा जबरदस्ती गिराए गए भवन के बारे में बताया, पीड़ित परिवार ने प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के गिराए गए ..
भवन के मालिक दिनेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, राजेश कुमार गुप्ता एवं शिवम साहू और वहां के निवासियों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन से मिलकर अपने जमीन के बैनामे के कागजात को दिखाते हुए प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के बुलडोजर द्वारा जबरदस्ती मकान गिराए जाने के बारे में बताया प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया..
इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा आज भाजपा सरकार में अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस दिए मकान और दुकान को बुलडोजर से गिरा दिया जाता है उन्होंने कहा एक गरीब दुकानदार नौजवान अपना मकान किस तरीके से बनाता है यह वही जानते होंगे उन्होंने सरकार से मांग की इन परिवार को सर्किल रेट से 6 गुना मुआवजा या इनको जमीन के बदले जमीन दी जाए जिससे यह गरीब बेसहारा लोग अपना जीवनयापन चला सके..
,इस मौके पर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, ब्रह्मदेव यादव, मुमताज, राकेश कुमार, मधु कुमारी, सुधा कुमारी, सुनील कुमार, राम शंकर, ननकन यादव, राम अजोर यादव, इश्तियाक खान श्याम जी आदि लोग मौजूद रहे!!

More Stories
कानपुर नगर 12 सितंबर 26*अभ्युदय से हो रहा प्रतिभा का उदय, आर्थिक मजबूरी को मात दे रहे मेधावी*
कानपुर नगर 12सितंबर 26*राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रमिकों से संबंधित 48 वादों का निस्तारण*
जयपुर 12सितंबर 26*🚨 जयपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड