औरैया14जनवरी*प्लास्टिक सिटी में निकला अजगर सांप, लोगों में दहशत का माहौल*
*ककोर,औरैया।* जिले के दिबियापुर नगर के सटे कंचौसी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह 11बजे लखनपुर प्लास्टिक सिटी में सदाबहार की झाड़ियों में अजगर सांप निकला। जिसको देखकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार अपने गेहूं के खेतों में पानी लगाए हुए कल्लू यादव और पूर्व वीडीसी प्रत्याशी राजू राजपूत ने बताया कि यह अजगर सांप पास में खड़ी सदाबहार की झाड़ियों में रेंगता हुआ नजर आया है।जिसको देखने के लिए कई लोग गये, और इस दृश्य को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन वन विभाग को अभी तक सूचना नहीं मिली है। लेकिन इस प्रकार से अजगर को देखा गया तब से लोगों में लगातार दहशत का माहौल बना है। यदि सांप को पकड़ने वाले दल ने इस पर ध्यान नही दिया तो किसी भी दिन कोई बड़ी घटना घट सकती है।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*