कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 के परीक्षा केन्द्रों-करारी इण्टर कॉलेज,रियाज इण्टर कॉलेज उखैया खास एवं दुर्गा देवी इण्टर कॉलेज ओसा आदि का आकस्मिक भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों के भ्रमण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट से विद्यार्थियों की उपस्थिति व कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि परीक्षा नकल विहीन, शुचितापूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सी.सी.टी.वी. कक्ष के भ्रमण के दौरान कहा कि सी.सी.टी.वी की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाएं रखी जाए। उन्होंने स्ट्रांग रूम के भ्रमण के दौरान प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सतत् निगरानी बनाए रखी जाए।किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

More Stories
भागलपुर 20 अप्रैल 26*कूड़े के ढेर में मिला 10 वर्षीय मासूम का शव, भागलपुर में सनसनी; परिजनों का भारी हंगामा
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें…