बाँदा 17 फ़रवरी 26*अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की ली गई सलामी
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा शिवराज द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की वेशभूषा, टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं एकरूपता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। अनुशासन एवं टीम भावना को और सुदृढ़ करने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए गए। परेड उपरांत क्वार्टर गार्ड में सलामी लेकर गार्ड रूम एवं स्टोर रूम का गहन निरीक्षण किया गया। शस्त्रों, अभिलेखों, साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के समुचित संधारण एवं सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । इसके पश्चात पुलिस लाइन बांदा का भ्रमण किया गया, जिसमें कैश कार्यालय, मेस, गढ़ना कार्यालय, आरटीसी बैरक, तथा पुलिस लाइन में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का क्रमवार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, साफ-सफाई, संसाधनों के उचित उपयोग एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष बल दिया गया तथा संबंधित को सुधारात्मक एवं अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।तत्पश्चात अर्दली रूम आयोजित कर पुलिस लाइन से संबंधित विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों का परीक्षण किया गया। अभिलेखों के अद्यतन, नियमों के अनुरूप संधारण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा यथासंभव त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। इस संपूर्ण निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक वेलास यादव सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार24मई26* ‘बिग मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ईद उल अजहा से पहले खरीदारों की उमड़ी भीड़*
लखनऊ24मई2026*यूपी भीषण गर्मी व लू की चपेट में,आज प्रदेश के 54 जिलों में लू का अलर्ट
जोधपुर24मई26*कांग्रेसका महगाई के खिलाफ हल्ला बोल , पुतला दहन 25 को।