March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा13जनवरी*ऊसराहार पुलिस ने शातिर किस्म का जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

इटावा13जनवरी*ऊसराहार पुलिस ने शातिर किस्म का जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

इटावा13जनवरी*ऊसराहार पुलिस ने शातिर किस्म का जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)

इटावा । ऊसराहार पुलिस में थाना क्षेत्र के एक ज़िला बदर अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी भरथना इटावा के निर्देशन में व थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे उ0 नि0 गीतम सिंह मय हमराह दीप कुमार, राहुल बंसल के देखभाल क्षेत्र , शान्ति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म जरायम , चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व विवेचना मर्जुआत व तलाश वाँछित अपराधी में समथर बम्बा नगला हसे पुलिया पर मामूर थे तभी जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि थाने का जिला बदर अपराधी जयवीर पुत्र शिवदयाल निवासी नि ० गपचिया थाना ऊसराहार जनपद इटावा इस समय अपने घर आया है। और अपने घर पर मौजूद है अतः मुखबिर को साथ लेकर ग्राम गपचिया पहुचे तो दूर से ही मुखबिर ने इशारा करके बताया कि जो व्यक्ति अपने घर के सामने बैठा है वही जयवीर सिह है और मुखबीर वहाँ से चला गया । एक बारगी दबिश देकर समय करीब 17.30 बजे उस व्यक्ति को पकड लिया।

गिरफ़्तार अभियुक्त से जब नाम पता पूछा तो जयवीर सिह उपरोक्त बताया अभियुक्त वाद स ० 694/21 धारा 3 ( 1 ) उ 0 प्र 0 ) गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत अपर जिला मजिस्ट्रेट इटावा द्वारा दिनांक 20.12.2021 को 06 माह की अवधि के लिये जिला इटावा बाहर रहने का आदेश दिया है , इस अवधि में अभियुक्त न्यायालय की अनुमति के बिना जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा उक्त आदेश का अभियुक्त की अवमानना करते हुए उलग्घन किया गया है ।अभियुक्त को जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस लिया गया है , जिसके विरूद्ध नियामानुसार वैधानिक प्रक्रिया के तहत मु ० अ ० सं ० 09/2022 धारा 3/10 उ 0 प्र 0 गुण्डा नियंत्रण अधि o के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जयवीर पुत्र शिवदयाल निवासी नि ० गपचिया थाना ऊसराहार जनपद इटावा उम्र करीब 58 वर्ष है। अभियुक्त के विरुद्ध थाने में मुअसं 09/2022 धारा 3/10 उ 0 प्र 0 गुण्डा नियंत्रण अधि ० थाना ऊसराहार व मुअस 219 / 219 धारा 147/149/323/308/452/504/506 भादवि थाना ऊसराहार में पंजीकृत है।
अभियुक्त को गिरफ़्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम थाना ऊसराहार, उ० नि० गीतम सिह हे० क़ा० दीप कुमार, राहुल बंसल शामिल रहे।