*लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश 13.1.2022*
*रायबरेली13जनवरी* 90 लीटर अवैध,कच्ची शराब बरामद की 900 किलोग्राम महुआ,लहन मौके पर नष्ट मुकदमा दर्ज।*
रायबरेली उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी महोदय रायबरेली श्री वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री श्लोक कुमार के आदेशानुसार जिला आ’बकारी अधिकारी रायबरेली, श्री राजेश्वर मौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 अजय कुमार , आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 ऊंचाहार राजेश कुमार गौतम एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 सलोन श्रीमती देविका शुक्ला की संयुक्त टीम द्वारा मय जनपदीय आबकारी टीम थाना भदोखर के अंतर्गत रैली कल्यानपुर, हरवंशखेडा़,व शाहपुर के बाजार ,नाले के किनारे,खेतों में, सरपत के जंगलों में दबिश दी गई
दबिश के दौरान लगभग 90 लीटर अवैध,कच्ची शराब बरामद की गई तथा 900 किलोग्राम महुआ,लहन मौके पर नष्ट किया गया।
04अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया।
जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
*संवाददाता. राजपाल सिंह यूपी आजतक*

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*