अयोध्या १६ फरवरी * शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने व्यक्त की संवेदना परिजनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा
भेलसर(अयोध्या)ब्लॉक मवई क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवरा मजरे पूरे मुराई निवासी जमुना प्रसाद यादव व ग्राम कोंडरा निवासी 12 वर्षीय आकृति यादव के असामयिक निधन की सूचना पर पूर्व मंत्री/विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां शोक संतृप्त परिवारों से मिलने पहुंचे।
पूर्व मंत्री ने दोनों परिवारों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में वह पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान इदरीश खां,समाजसेवी दानिश हुसैन,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि इशरत अली,बृजेश यादव,सुरजीत चौहान,सुमित शुक्ला,राम अचल यादव आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया।

More Stories
नई दिल्ली17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇
जोधपुर17जुलाई26*शराब माफियाओं के दबाव में सरकार ईमानदार अधिकारियों को हटाकर अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है-नरेन्द्र शर्मा
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई*