आगरा 15 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आगरा का नाम हुआ रोशन*
*प्रशांत कुमार को स्वर्ण और कार्तिक शर्मा को मिला रजत पदक*
आगरा। चार दिवसीय सब जूनियर, जूनियर,सीनियर एवं मास्टर नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता नेशनल पोवेर्लिफ्टर्स फेड्रेसन के सयुंक्त तत्वावधान में 12,13,14,15 फरवरी 2026 को नागपुर महाराष्ट्र में शुभारंभ हुआ ।
देश के लगभग हर राज्य के प्रतिभागियों ने भाग लिया । जिसमे उत्तरप्रदेश राज्य से आगरा के कुनाल उपाध्याय , कार्तिक शर्मा और प्रशांत कुमार ने भाग लिया। बताते चलें जिसमे प्रशांत कुमार इरादतनगर निवासी ने 59 किग्रा भार कैटेगरी में क्षमता का प्रदर्शन करते हुए कुल 370 किग्रा भार उठाकर प्रथम स्थान के साथ गोल्डन मेडल जीता ।
कार्तिक शर्मा ने 83 किग्रा भार कैटेगरी में क्षमता का प्रदर्शन करते हुए कुल 430 किग्रा भार उठाकर द्वितीय स्थान के साथ सिल्वर मेडल जीता ।
दोनों प्रतिभागियों ने कड़ी मेहनत के साथ अपना तथा आगरा शहर का नाम रोशन किया।
दोनों प्रतिभागियों ने सस्था के महासचिव श्री चंद्रसेन शर्मा जी के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए आगे भविष्य में और अपने प्रदर्शन को श्रेष्ठ बनाने का प्रयास करेंगे।
उत्तरप्रदेश के अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पदक से चूक गये। चार दिवसीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का 15 फरवरी को समापन हुआ जिसमें सभी चैंपियन को मेडल,ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया ।
पॉवर लिफ्टर्स एसोसिएशन के महासचिव चंद्रसेन शर्मा ने पदक विजेताओ को बधाई दी और आगे निरंतर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया ।
संस्था के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार शर्मा जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
—
Thanks & Regards
Chandrasain Sharma
General Secretary
Power Lifters Association Uttar Pradesh
Affiliated – National Powerlifters Fedration
Mobile No. 8864907387

More Stories
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें