कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*
*कौशांबी।* मंझनपुर स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में वार्ता आयोजित हुई। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 20 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था ग्राम पंचायतों को गांव स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया गया है कोरोना जैसी महामारी के संकटों के दौरान यह मनरेगा योजना की व्यवस्था गरीब मजदूरों के लिए जीवन रेखा साबित हुई। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार को गरीबों की हितकारी योजनाओं से दिक्कत है वो नहीं चाहती कि गरीबों का उद्धार हो वो तो बस अमीरों को अमीर करने में लगी है और गरीबों,मध्यम वर्ग परिवारों से उनका अधिकार छीनने में लगी है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार इस वार्ता के माध्यम से अवगत कराना चाहता हूं कि गरीब , श्रमिकों के अधिकार की लड़ाई लड़ेगे और उन्हें उनका अधिकार दिलाएंगे। इस दौरान मनरेगा बचाओ पदयात्रा के प्रभारी प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने कहा कि भाजपा सरकार भारत के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा,सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी इस मनरेगा कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है कि जबतक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता तबतक मनरेगा बचाओ की लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कौशलेश द्विवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया, संतोष शुक्ला सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,ब्लाक अध्यक्ष रामप्रकाश पंडा मौजूद रहे।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*शुभाशीष देकर कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को किया गया विदा*