मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्ज़ापुर 14 फ़रवरी 26*अधिवक्ता दिलीप दुबे पुत्र कैलाश दुबे की दबंगई आई सामने*
मिर्ज़ापुर *थाना दिवस के अवसर पर थाना देहात कोतवाली पर रामा सोनकर ने एक पत्र दिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया है उनका कहना है कि उनकी जमीन बरकछा कला, तप्पा 84, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर के आराजी नं0 518 रकबा 0.0510 हे0 में है तथा वे अपने अंश पर मकान बनाकर परिवार सहित रहन-सहन व जीवन-यापन कर रहे है। आगे उन्होंने बताया कि विपक्षी की जमीन मौजा भिस्कुरी में है जो कि उसकी आराजी व हम प्रार्थी के आराजी सरहद पर है किन्तु विपक्षीगण द्वारा जबरिया हमारे न रहने पर हमारी भूमि आराजी नं0 518 में गेट लगा दिया जब इस बात की जानकारी हुयी तो विपक्षी को मना किया तो विपक्षीगणों ने माँ-बहन की गाली देते हुए उग्र हो गये। पीड़ित ने कहा कि हमारी जमीन पर क्षेत्रीय लेखपाल व क्षेत्रीय कानूनगों को भेजकर हमारी भूमि का सीमांकन कर विपक्षी द्वारा जबरिया लगाये गये गेट को हटवाने का आदेश दिया जाना जरूरी व आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि इस मामले की जांच कर कर उनके साथ न्याय किया जाए।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 177 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार ।
गोरखपुर17जुलाई26*गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता*
दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।