ब्रेकिंग
अयोध्या14 फ़रवरी 26*वैलेंटाइन डे के अवसर पर अयोध्या पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया।
नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने महिला पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख पार्कों का निरीक्षण किया।
पुलिस टीम कंपनी गार्डन और गुलाबबाड़ी पहुंची।
दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद दिखे।
महिला पुलिसकर्मियों ने युवतियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।
युवकों से नाम-पता और पार्क में आने का उद्देश्य पूछा गया।
जोड़ों से शालीनता के साथ पूछताछ की गई और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
छेड़छाड़ या किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।
पूरे अभियान का उद्देश्य वैलेंटाइन डे पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

More Stories
नई दिल्ली 4 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, सभी 12 राशियों का हाल
नई दिल्ली 3सितंबर 26* यूपीआजटक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,