हरदोई 14 फ़रवरी 26*प्रेमिका ने बेटे के साथ मिलकर की थी किसान की हत्या
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के मीतो निवासी हुकुम सिंह यादव (53) खेती करने के साथ ही पशुपालन भी करते थे। गांव के बाहर स्थित अपनी झोपड़ी में हुकुम सिंह सोते थे। इसी झोपड़ी में उनके मवेशी भी बंधते थे। बुधवार सुबह हुकुम सिंह यादव का शव झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में वजनदार वस्तु के प्रहार से सिर और माथे की हडि़्डयां टूट जाने के कारण मौत होने की बात सामने आई थी।
मां के साथ मिलकर की थी हत्या
हुकुम सिंह के बेटे रंजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सीओ संतोष सिंह के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीमें गठित की थीं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि हत्या मीतों निवासी अमन ने अपनी मां जमुना देवी के साथ मिलकर की थी।
हुकुम सिंह ने अमन के थप्पड़ मार दिया
पुलिस का दावा है कि हुकुम सिंह यादव का प्रेम प्रसंग जमुना देवी से था। बीती 11 फरवरी की सुबह अमन पल्लेदारी को मंडी जाने के लिए निकला था। उसके मकान से हुकुम की झोपड़ी महज 50 मीटर दूर है। झोपड़ी से आहट मिलने पर अमन वहां गया, तो मां जमुना देवी चारपाई पर हुकुम सिंह के साथ बैठी हुई थी। इसको लेकर अमन ने एतराज जताया, तो हुकुम सिंह ने अमन के थप्पड़ मार दिया।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 177 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार ।
गोरखपुर17जुलाई26*गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता*
दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।