कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[13/02, 16:02] +91 81156 50600: *ब्रेकर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ा बाइक चालक,जख्मी*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा भोला चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में बने ब्रेकर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा जिससे बाइक सवार जख्मी हो गया।
घटनाक्रम के मुताबिक हनुमान शास्त्री पुत्र वीरेंद्र शास्त्री निवासी देहरादून बनारस के एक विद्यालय में योगा टीचर है। शुक्रवार की भोर योगा टीचर हनुमान शास्त्री जावा रेसर बाइक से कानपुर किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था ज्योंहि भोर 4.35 वह अझुवा कस्बे पहुंचा हाइवे में बने ब्रेकर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया इस टक्कर से उसका मोबाइल गिर गया और चालक उछल कर करीब 50 मीटर दूर गिरा,बाइक क्षतिग्रस्त हो गई चालक जख्मी हो गया ।मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई लोगों ने कहा बाइक चालक भाग्यशाली था जिस तरह दुर्घटना के बाद बाइक घिसटी थी युवक दूर गिरा था यदि उसी वक्त दूसरे लेन से कोई वाहन गुजरता तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था,उछलकर गिरने के दौरान किसी चोर ने बाइक सवार का मोबाइल चोरी कर लिया मौके पर पहुंची चौकी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
[13/02, 16:15] +91 99560 44608: *जनपद स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता में सिराथू ब्लॉक की टीम ने जमाया कब्जा*
*कोखराज कौशांबी* स्पोर्ट्स स्टेडियम टेवा में 11 फरवरी को जनपद स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता 2025 2026 का आयोजन किया गया इस जनपद स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता में जिले के आठ ब्लॉक की टीमे स्पर्धा में सम्मिलित हुई। कड़ी स्पर्धा के बीच आठ ब्लाकों की टीम को हराते हुए सिराथू ब्लॉक की टीम ने जनपद स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया। जनपद स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले सिराथू विकासखंड क्षेत्र के बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनका हौसला बढ़ाया गया इस अवसर पर डॉ प्रज्ञा सिंह खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू द्वारा बच्चों के अच्छे भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर राजीव सिंह जिला व्यायाम शिक्षक सचिन कुमार ओझा आलोक कुमार पटेल संघ प्रिया मानस मिश्रा कमला देवी रिंकी देवी आदि उपस्थित रहे।
[13/02, 17:22] Anil: *तीन सौ रुपए लूट के इरादे से वृद्ध महिला की हुई हत्या आरोपी गिरफ्तार*
*गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वृद्ध महिला की हत्या के बाद उसके जेब से 300 रुपए निकाल लिया*
*हर्रायपुर कौशांबी* बढ़ते भ्रष्टाचार अपराध अत्याचार के बाद मनुष्य की जिंदगी की कीमत खत्म हो गई है वृद्ध महिला की हत्या 300 रुपए लूट के लिए कर दी गई है हालांकि पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है लेकिन सवाल उठता है कि अपराध अत्याचार में लोग किस तरह से शामिल है कि 300 रुपए के लिए लोगों की हत्या कर रहे हैं
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में 9 फरवरी की रात में सोते समय वृद्ध महिला लखपतिया उम्र लगभग 70 वर्ष की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी घटना के खुलासा में पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर खुलासा करने का निर्देश दिया एसओजी प्रभारी की टीम और संदीपन घाट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से हत्या की घटना के खुलासा का प्रयास किया जिस पर मालूम चला कि ओम प्रकाश पटेल उर्फ छोटू पटेल पुत्र रामनरेश पटेल ने लूट की नियत से वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या की है पुलिस ने सैय्यद सरावां मोड़ के पास से आरोपी ओमप्रकाश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि 9 फरवरी की शाम 4:00 बजे वह गुटखा लेने गया था देख रहा था कि वृद्ध महिला अपने जेब में कुछ रुपए रख रही है जिससे उसकी नियत खराब हो गई और रात में वृद्ध महिला के पास पहुंचा और उसकी जेब की तलाशी लेने लगा लेकिन वृद्ध महिला जाग गई और वह नाम लेकर पुकारने लगी पकड़े जाने के डर से उसने वृद्ध महिला लखपतिया का गला दबाकर हत्या कर दिया है गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वृद्ध महिला की हत्या के बाद उसके जेब से 300 रुपए निकाल लिया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है जहां से आरोपी ओमप्रकाश को जेल भेज दिया गया है
[13/02, 19:06] +91 98391 01290: *पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन*
*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 13 फरवरी को जनपद के समस्त थाना प्रभारियों शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया सैनिक सम्मेलन में सर्वप्रथम पुलिस कर्मियों द्वारा पूर्व में बताई गई समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की गई। तत्पश्चात उपस्थित पुलिस कर्मियों की वर्तमान समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों के कल्याण,अनुशासन एवं कार्यक्षमता वृद्धि पर विशेष बल दिया गया।
गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराधों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं गंभीर अपराधों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में विशेष रूप से हत्या,लूट,डकैती महिला अपराध,चोरी आदि जघन्य अपराधों के विगत वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण,वांछित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी,गैंगस्टर एनएसए आदि के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों एनबीडब्लू का समय से तामिला कराने,जमानत पर रिहा अपराधियों की निगरानी तथा टॉप-10/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु सतर्क गश्त,संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण एवं जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
एसपी द्वारा आगामी यौहारों व होने वाले बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त थाना प्राभारियों को निर्देश दिये गये । साथ ही एसपी द्वारा यह भी कहा गया कि वर्तमान में बड़ी घटनाओं पर अधिक ध्यान देते हुये उनका अनावरण किया जा रहा है परन्तु छोटी घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा नकबजनी, पशु चोरी व वाहन चोरी की घटनाओं पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए।
[13/02, 19:06] +91 98391 01290: *चोरी के अभियुक्त को जनता ने पकड़ कर सैनी पुलिस को दिया पुलिस ने भेजा जेल*
*कौशाम्बी।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक जमीन महजूबा काजीपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र चन्दन सरोज के घर के सामने डीजे की दुकान मे रखे डीजे साउण्ड सिस्टम की मशीन को चोरी कर ले जाते समय उसकी नीद खुल गयी,शोर मचाने पर घर के सदस्यों द्वारा घेरकर एक चोर को पकड़ लिया गया तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 43/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में थाना सैनी पुलिस ने अभियुक्त मोनू सोनकर पुत्र मुन्ना सोनकर निवासी ग्राम धारूपुर थाना सैनी को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा हैं।
[13/02, 20:08] +91 96216 39625: *पैदल जा रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर मौत*
*दुर्घटना में बाइक सवार भी हुआ घायल*
*कौशांबी।**कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौराई बुजुर्ग भोला चौराहा के मौनी बाबा कुटी के पास गुरुवार की शाम खेत से लौट रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार और किसान दोनों सड़क पर गिर पड़े हैं। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन किसान की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक राम भवन उम्र 55 वर्ष पुत्र राम बहादुर गुरुवार की शाम को खेत से सिंचाई करके वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही अधेड़ भोला चौराहा के मौनी बाबा कुटी के पास पहुंचे अधेड़ सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार ने अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार और अधेड़ किसान दोनों सड़क पर गिर पड़े और दोनों गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते – पहुंचते राम भवन की मौत हो गई है। बाइक सवार की हालत गंभीर बनाई जाती है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
[13/02, 20:32] +91 99562 82731: *नेटवर्क के कारण पांच दिन से दौड़ रही है गरीब जनता नहीं मिल रहा राशन*
*जिम्मेदार अधिकारी देख रहें तमाशा*
*नेवादा कौशाम्बी* जिले में प्रत्येक कोटेदार को पुरानी फिंगर मशीन हटाकर नई फिंगर मशीन दिया गया है लेकिन नई फिंगर मशीन में कोई तकनीकी खराबी के चलते मशीन नहीं चल रही है जिससे गरीब जनता राशन के लिए आज पांच दिन से दौड़ रही है वहीं कोटेदार भी हताश होकर अपना माथा पीट रहे हैं कोटेदार भी पूरा दिन बैठने के बाद जनता को राशन नहीं दे पाते
चायल तहसील के दुर्गापुर औधन फरीदपुर गौहर अली तिलगोड़ी आलमपुर तमाम गांव हैं जहा महीने की आठ तारीख को राशन वितरण शुरू होता है लेकिन पांच दिन से लगातार गरीब जनता कोटेदार के चौखट तक जाने के बाद नेटवर्क न रहने पर मायूश होकर वापस चले जाते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी तनिक भी इस प्रकरण में गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं जिससे गरीब जनता लगातार दौड़ने के बाद राशन न मिलने से मायूश होकर मौजूदा सरकार को कोसती है
[13/02, 21:46] +91 99194 75893: *एनिमिया जागरूकता कार्यक्रम एवं हीमोग्लोबिन की जांच व निःशुल्क दवा वितरण*
*कौशांबी* स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी की ओर से दिनांक 13.02.2026 को विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस एवं डी-वॉर्मिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य एनिमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोगथामों पर बल देना, डी-वार्मिगं (क्रृमिनाशक) का महत्व देना रहा। एनीमिया हमारे देश की एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, विशेषकर बच्चों और महिलाओं में एनिमिया की कमी अधिक होती है।कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज परिसर से प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह द्वारा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर विकास खंड सिराथू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया एवं अपने उद्बोधन में बताया गया कि एनीमिया केवल कमजोरी नहीं है, बल्कि यह बच्चों की पढ़ाई, मानसिक विकास और शारीरिक क्षमता को भी प्रभावित करती है। यदि समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह भविष्य में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। एनीमिया तब होता है जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है।हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। इसकी कमी से थकान,चक्कर आना,ध्यान न लगना जैसी समस्याएं होती हैं। बच्चों में आयरन की कमी एक प्रमुख कारण है,जिसे संतुलित आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जिया दाल,चना,गुड़,मूंगफली के सेवन से पूर्ण किया जा सकता है।
इसके बाद पैथोलॉजी विभाग के डा0 रविरंजन सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एनीमिया के कारण,लक्षण बचाव एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डी-वॉर्मिंग (कृमिनाशक दवा सेवन) के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बताया गया कि आयरन युक्त आहार,एवं समय-समय पर कृमिनाशक दवा का सेवन एनीमिया की रोकथाम में सहायक है। इसके बाद कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डा0 सन्तोष कुमार बताया गया कि आज का यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। हमारे देश में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं एनीमिया से प्रभावित हैं, और हम सबको यह समझना होगा कि संतुलित आहार,आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलिया स्वच्छता एवं हाथ धोना समय-समय पर डी-वॉर्मिंगये सभी कदम एनीमिया को रोकने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि हम आज से जागरूक हो जाएं, तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सक्षम बनेगी। कार्यक्रम के दौरान आमजन मानस को आएरन फोलिक एसिड एवं क्रीमीनाशक दवा का वितरण किया गया एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गयी। आइए हम सब मिलकर एनीमिया मुक्त समाज बनाने का संकल्प लें।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य स्वास्थ्य कर्मी एवं इर्न्टन उपस्थित रहे।
[13/02, 21:46] +91 99194 75893: *मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक*
*कौशांबी* मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम उद्यमी युवा योजना के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा के दौरान बैंकर्स को लम्बित ऋण आवेदनों का निस्तारण माह-फरवरी तक करने के निर्देश दिए। उन्हांने एम.ओ.यू. दाखिल निवेशकों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिएबैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विगत एक माह में कुल 1580 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 1371 प्रकरण निस्तारित हो चुके है तथा 28 प्रकरण विभिन्न विभाग के स्तर पर लम्बित है, जिसमें-कृषि विभाग-20, श्रम विभाग 01, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-05, विद्युत विभाग-01, अग्निशमन विभाग-01 एवं ग्राउण्ड वाटर-01 हैं, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लम्बित प्रकरण समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा उद्यमीगण-रमेश अग्रहरि, प्रवेश केसरवानी आदि उपस्थित रहें।
[13/02, 21:54] Anil: *मुख्य विकास अधिकारी ने की व्यापार बन्धु समिति की बैठक*
*कौशांबी* मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में आयोजित जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में ओसा मण्डी परिसर के अन्दर तौल के लिए धर्मकांटा लगवाये जाने की मांग पर बताया गया कि धर्मकांटा लगाए जाने के लिए स्वीकृति प्राप्त हो गई है। बैठक में नगर पंचायत सराय अकिल के मुक्तिधाम में समर सेबल लगने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि समरसेबल लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बैठक में जनपद के बसों के रूट व समय-सारिणी के प्रकाशन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बसों के रूट व समय-सारिणी का प्रकाशन करा दिया गया है।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा उद्यमीगण-रमेश अग्रहरि,प्रवेश केसरवानी आदि उपस्थित रहें।
[13/02, 21:54] Anil: *थाना कोखराज पुलिस ने चोरी लूट की घटनाओं से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*कौशांबी* थाना कोखराज क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों में चोरी/लूट की घटनाए हुयी थी जिनका अनावरण करते हुये प्रकाश में आये कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 13.02.2026 को थाना कोखराज पुलिस ने चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ मंजेय पासी उर्फ राहुल पुत्र बद्री प्रसाद निवासी ग्राम चिटकहना थाना संदीपनघाट को चकमाहपुर पाण्डेयमऊ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया अभियुक्त के कब्जे से चोरी का समान बेचकर अर्जित किये गये पैसे में से बचे हुये 1280 रू0 बरामद किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा हैं।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हमने अपने साथी रोहित पासी व उसके साथी के साथ मिलकर लगभग छः माह पूर्व थाना कोखराज के पीछे एक घर से पैसे व जेवरात की लूट की थी और मैने अपने साथी साकिब, राजकुमार व हसन के साथ मिलकर मधुवन तिराहा भरवारी के पास लगभग 03 माह पूर्व रात्रि को ई-रिक्सा से बैटरी चोरी की गयी थी तथा लगभग 02 माह पूर्व रात्रि को ई-रिक्सा को उसी जगह से चोरी की थी तथा चोरी किये गये ई-रिक्सा की बैटरी को हम लोगों ने किसी आने जाने वाले अज्ञात राहागीर को बेच दिया था व बेचे हुए पैसों में से मेरे हिस्से में पांच हजार रूपये आया था सब पैसे खर्च हो गये है ये जो पैसे मेरे पास है वह चोरी व लूट से सम्बन्धित है और जो ई-रिक्शा की चोरी की थी वह मेरे साथियों के पास था तथा पूछने पर बताया कि जो मेरे साथ चोरी व लूट में थे वह लोग थाना कोखराज से जेल चले गये हैं।
[13/02, 22:02] +91 99191 96696: *जिलाधिकारी ने कार्यालय विकास खण्ड चायल का किया निरीक्षण*
*जिलाधिकारी ने प्राथमिकता पर जनसुवाई करने के दिए निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कार्यालय विकास खण्ड चायल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आई.जी.आर.एस. एवं जनशिकायत रजिस्टर के अवलोकन के दौरान निस्तारण आख्या व शिकायतकर्ता से वार्ता अंकित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी एवं ए.डी.ओ. (पं0) से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुवाई किया जाय तथा जनसुनवाई आई.जी.आर.एस. में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध किया जाय। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को आई.जी.आर.एस. में अपलोड किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखी जाय तथा अभिलेखों का रख-रखाव भी व्यवस्थित तरीके से किया जाय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[13/02, 22:02] +91 99191 96696: *कार्यालय विकास खण्ड नेवादा का डीएम ने किया निरीक्षण*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कार्यालय विकास खण्ड नेवादा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आई.जी.आर.एस. एवं जनशिकायत रजिस्टर के अवलोकन के दौरान निस्तारण आख्या व शिकायतकर्ता से वार्ता अंकित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी एवं ए.डी.ओ. (पं0) से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुवाई किया जाय तथा जनसुनवाई/आई.जी.आर.एस. में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध किया जाय। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को आई.जी.आर.एस. में अपलोड किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखी जाय तथा अभिलेखों का रख-रखाव भी व्यवस्थित तरीके से किया जाय। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन पर सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), स्थापना लिपिक व ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभागार कक्ष के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[13/02, 22:02] +91 99191 96696: *तहसील सिराथू में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु प्री कैम्प का आयोजन सम्पन्न*
*44 विभाग प्री कैम्प सिराथू में हुए शामिल*
*कौशांबी।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जिले के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से 13 फरवरी, 2026 को तहसील परिसर सिराथू, कौशाम्बी में प्री कैम्प का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सम्पन्न हुआ। इसका उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं विशेषकर निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन बच्चों, महिलाओं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना था।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने बताया कि 22 फरवरी, 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले मेगा वृहद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर से पूर्व जनपद की सभी तहसीलों में प्री-कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज तहसील परिसर सिराथू में प्री कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की कार्यक्रम को सफल बनाने में उपजिलाधिकारी सिराथू तहसीलदार सिराथू डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अख्तर अहमद खान,असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल तिलक नारायण,बार काउंसिल अध्यक्ष बालेंद्र धर द्विवेदी,पैनल अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव,मध्यस्थ अधिवक्ता कौशलेश द्विवेदी तथा पीएलवी अमरेन्द्र प्रताप सिंह,ओम प्रकाश तिवारी,घनश्याम,निलेश कुमार, ज्योत्सना सोनकर,सतीश सिंह, कृष्णा कपूर सहित तहसील सिराथू के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।प्री कैम्प में कुल 1100 लाभार्थियो को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त सचिव श्रीमती आस्था मिश्रा द्वारा तहसील परिसर सिराथू में पौधारोपण किया गया।
प्री कैम्प लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सम्मिलित विभागों में जिला विकास खण्ड विकास समाज कल्याण विभाग दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग शिक्षा प्राथमिक शिक्षा,बेसिक माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा,कृषि एवं कृषि विज्ञान जलशक्ति विभाग पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,पंचायतीराज विभाग,बैंक सहायता ऋण योजनाएं,लघु कुटीर,सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग,कौशल विकास विभाग,डेरी विकास विभाग पशुपालन विभाग,दुग्ध विभाग मत्स्य पालन विभाग औद्योगिक विभाग,श्रम कल्याण विभाग (बंधुआ मजदूरी के विषय में),पुलिस विभाग (महिलाओं एवं से निपटान कार्यों के विषय में),युवा कल्याण विभाग,राजस्व विभाग संस्कृति विभाग,सूचना एवं जन-संपर्क विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,परिवहन विभाग,आवास एवं शहरी विकास विभाग,बीमा जीवन पशु एवं फसल बीमा,किसानों के मध्य जैविक खेती के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था केन्द्रीय औषधीय एवं सुगंध पादप अनुसंधान केन्द्र,महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा गरीब महिलाओं के मध्य सेनेटरी नैपकिन वितरण करने वाली स्वयंसेवी संस्था राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड रेशम विभाग वन विभाग,डाक विभाग,राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान आईटीआई जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डूडा),नगर पालिका परिषद नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण नेडा खाद्य विभाग कृषि उत्पादन मंडी समिति,विद्युत वितरण विभाग,जिला प्रोबेशन अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग सहित सभी विभाग उपस्थित रहे ।
[13/02, 22:16] +91 99194 75893: *जिलाधिकरी ने तहसील मंझनपुर का किया निरीक्षण-*
*जिलाधिकारी ने फरियादियो के बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
*कौशांबी* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज तहसील मंझनपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी एस.पी. वर्मा को तहसील में फरियादियां के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, समुचित पेयजल व्यवस्था एवं शौचालयां की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुरूष शौचालय में पानी की उपलब्धता न होने एवं वाटर कूलर की साफ-सफाई ठीक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए नाजिर का वेतन रोकने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेख व्यवस्थित न पाए जाने पर पेशकार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व मामलों के निस्तारण में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय एवं नायब तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व मामलों के निस्तारण में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान कहा कि व्यस्थित तरीके से अभिलेखों का रख-रखाव किया जाय एवं सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित बनाए रखी जाय जिलाधिकारी ने लेखपाल अमीन आदि के सर्विस बुक के अवलोकन के दौरान कहा कि सर्विस बुक अपडेट रखी जाय। उन्होंने अमीन से 10 लाख से अधिक बकायेदारां व उनसे राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आई.जी.आर.एस. रजिस्टर/जनशिकायत रजिस्टर व तहसील रजिस्टर के अवलोकन के दौरान कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर व अपडेट न पाए जाने पर जनशिकायत लिपिक को चेतावनी जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी सूचनाएं अपडेट रखी जाय। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ओम प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित*