*👉सहारनपुर खबर,,,,*
सहारनपुर 12 फ़रवरी 26**थाना मिर्जापुर में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति बैठक सम्पन्न*
*➡️थाना मिर्जापुर प्रभारी सुबे सिंह ने थाना परिसर मे की शांति समिति की बैठक आयोजित*
*➡️सभी लोग आने वाले पर्व प्यार व सादगी के साथ एक दूसरे के साथ मिलकर मनाएं,,सुबे सिंह*
*➡️त्योहारों के चलते किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी,,,सुबे सिंह*
*सहारनपुर*/
आगामी त्योहार महाशिवरात्रि,रमजान,ईद इत्यादि को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवम सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना मिर्जापुर परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के अलावा अन्य ग्रामों के ग्राम प्रधानो ने भाग लिया।बैठक के दौरान इंस्पेक्टर सुबे सिंह ने उपस्थित लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे तथा सौहार्द पूर्ण मनाने की सभी से अपील की।साथ ही साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने एवम कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतू सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इंस्पेक्टर सुबे सिंह ने सभी को सख्त हिदायत के साथ यह भी कहा,कि किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी,इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें।उन्होंने गौकशी एवम नशा तस्करी करने वालो को सख्त चेतावनी दी है,कि यदी कोई भी उनके क्षेत्र मे इस तरह अवैध धंधा करते हुए पाया जाता है,तो छोड़ूंगा नहीं।थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगो के अलावा अनेक ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।
*✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/राजीव चौधरी*

More Stories
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*