बाँदा ८ फ़रवरी २६*सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा सुश्री मेविस टॉक द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को वितरित किए प्रमाण पत्र ।*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* आज दिनांक 08.02.2026 को जिला प्रशिक्षण सेन्टर पुलिस लाइन बांदा में साइबर अपराधों की रोकथाम, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस(AI) व बेसिक नेटवर्किंग हेतु 05 दिवस साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया । इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा सुश्री मेविस टॉक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इसके उपरांत उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में पुलिस कर्मियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है तथा प्राप्त ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करते हुए साइबर अपराधों की पहचान, रोकथाम एवं डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण में प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया । साथ ही साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग एवं आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस(AI) जैसी आधुनिक तकनीकों का सही उपयोग कर पुलिस साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा ।
More Stories
महोबा 16 सितंबर 26*कचरा संयंत्र पर लाखों रुपये खर्च, फिर भी चरखारी में सड़क किनारे और बस्ती के बीच कचरे के ढेर
लखनऊ16 सितंबर 26*पारा में आधी रात के बाद ‘माफिया राज’: उड़ाई जा रही हैं सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां*
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*जनपद मुजफ्फरनगर में छात्रों का बीच सड़क पर तांडव