पूर्णिया बिहार 3 फरवरी 26*कर्नल अशोक सिंह ने की बिहार बजट 2026-27 की तारीफ, कहा- सीमांचल के विकास का नया अध्याय
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार : भारतीय जनता पार्टी के पूर्णिया जिला सदस्य और सेवानिवृत्त कर्नल अशोक सिंह ने बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री विजेंद्र यादव द्वारा पेश किए गए 2026-27 के बजट की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह बजट सीमांचल खासकर पूर्णिया के विकास का नया अध्याय साबित होगा।
बजट में पूर्णिया के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं, जिनमें डिजिटल तारामंडल और स्पेस एंड एजुकेशन सेंटर का निर्माण, GMCH पूर्णिया के अधूरे मेडिकल कॉलेज का काम जल्द पूरा करना, और बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करना शामिल है। कर्नल अशोक सिंह ने कहा कि इन घोषणाओं से पूर्णिया के लोगों को नई उम्मीद मिली है और यह बजट आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने और विकास को गांव तक पहुंचाने में मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि हर पंचायत में मॉडल स्कूल खोलने की घोषणा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है और इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। कर्नल अशोक सिंह ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और उद्योग जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे पूर्णिया के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
कर्नल अशोक सिंह ने वित्त मंत्री विजेंद्र यादव को साधुवाद दिया और कहा कि उनका यह बजट पूर्णिया के विकास में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के लोगों को इस बजट से बहुत उम्मीदें हैं और वे इसके लिए सरकार का धन्यवाद करते और इसे लागू करने के लिए काम करेगी।
बजट के बाद पूर्णिया के लोगों में उत्साह का माहौल है। शहर के रहने वाले विकास वर्मा ने कहा कि बजट में पूर्णिया में डिजिटल तारामंडल और स्पेस एंड एजुकेशन सेंटर को लेकर घोषणा की गई है, जो शहर के विकास के लिए एक बड़ा कदम है। बनमनखी और आसपास के इलाकों में नई उम्मीद जगी है, क्योंकि बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने की घोषणा ने किसानों को नई उम्मीद दी है।

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*