March 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या ३० जनवरी २६ *रूदौली–अमानीगंज मार्ग पर तालाब से 28 वर्षीय युवक का शव और उसकी मोटरसाइकिल मिलने से हड़कम्प ,हादसे की आशंका

अयोध्या ३० जनवरी २६ *रूदौली–अमानीगंज मार्ग पर तालाब से 28 वर्षीय युवक का शव और उसकी मोटरसाइकिल मिलने से हड़कम्प ,हादसे की आशंका

अयोध्या ३० जनवरी २६ *रूदौली–अमानीगंज मार्ग पर तालाब से 28 वर्षीय युवक का शव और उसकी मोटरसाइकिल मिलने से हड़कम्प ,हादसे की आशंका

भेलसर(अयोध्या)रूदौली–अमानीगंज मार्ग पर मिर्जापुर के समीप एक तालाब से 28 वर्षीय युवक का शव और उसकी मोटरसाइकिल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की शिनाख्त परशुरामपुर थाना रौनाही निवासी आकाशदीप शुक्ला पुत्र हनुमान दत्त शुक्ला के रूप में की गई है।
शुक्रवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब में एक बाइक और शव उतराता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल कोतवाली रूदौली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पल्सर बाइक सहित शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पहचान की पुष्टि होने पर मृतक के परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के चलते मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हुई, पहले एक पेड़ से टकराई और फिर तालाब में जा गिरी।
परिजनों के अनुसार, आकाशदीप गुरुवार को लौहटी सरैया परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर उनकी पत्नी ने यह मान लिया कि वे पैतृक गांव चले गए होंगे। शुक्रवार सुबह पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई।
आकाशदीप दो भाइयों में सबसे छोटे थे और अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके पिता पूर्व में जिला कमांडेंट के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।
क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि घटना किस समय हुई, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा सुबह सूचना दी गई थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Taza Khabar