हरदोई ३० जनवरी २६ * गन्ने की ट्राली से टक्कर, मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
हरदोई: पिहानी-हरदोई मार्ग पर पूराबहादुर पुलिस चौकी के पास एक सड़क हादसा हो गया। गन्ने से लदी एक ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पिहानी के मोहल्ला निजामपुर निवासी संदीप प्रजापति (पुत्र हरिनाम प्रजापति) के रूप में हुई है। संदीप किसी काम से हरदोई जा रहे थे, तभी पूराबहादुर चौकी के निकट यह हादसा हुआ। ट्राली की टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल हरदोई भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक संदीप प्रजापति के परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

More Stories
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस
लखनऊ7मई26• तमिलनाडु के राज्यपाल, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें-एआईपीएफ
लखनऊ7मई26*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है!!