*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर २९ जनवरी २६*स्मार्ट सिटी का कड़वा सच: वार्ड 81 में महीनों से दूषित जलापूर्ति, प्रशासन बेख़बर*
*शहर को स्मार्ट सिटी बताने वाले दावों की पोल वार्ड 81 के दर्शनपुरवा क्षेत्र स्थित ओम नगर मोहल्ले में खुलकर सामने आ गई है। यहां बीते कई महीनों से घरों में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही*।
*स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम के चक्कर काटे गए, जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री पोर्टल जैसी व्यवस्था को भी जिम्मेदार अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया*।
*एक ओर शहर को स्मार्ट बनाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता गंदे पानी और गंदगी में जीने को मजबूर है। दूषित जलापूर्ति से बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुल रही*।
*क्या कानपुर में भी प्रशासन तब जागेगा, जब इंदौर की तरह लोगों की जान जाएगी? क्या साफ पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी जनता को कीमत चुकानी पड़ेगी*?
*स्मार्ट सिटी के नारों के बीच ओम नगर की यह हालत प्रशासनिक संवेदनहीनता और लापरवाही का जीता-जागता सबूत बन चुकी है। अब देखना यह है कि खबर के बाद जिम्मेदार जागते हैं या फिर जनता यूं ही दूषित पानी पीने को मजबूर रहेगी*।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……
नैनीताल5मई26*शहर में कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद घोटाले पर जिला प्रशासन सख्त।