February 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या २७ जनवरी २६*लोगो के जीवन और परिवार बचाने का कार्य कर रही है सोसायटी :: रूश्दी मियां

अयोध्या २७ जनवरी २६*लोगो के जीवन और परिवार बचाने का कार्य कर रही है सोसायटी :: रूश्दी मियां

अयोध्या २७ जनवरी २६*लोगो के जीवन और परिवार बचाने का कार्य कर रही है सोसायटी :: रूश्दी मियां

भेलसर(अयोध्या)शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी एवं मद्य निषेध विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हाजी अब्दुल्लाह काज़िम शुजागंज मे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत निबन्धात्मक,पोस्टर,भाषण प्रतियोगीता का आयोजन किया गया है जिसमे विभिन्न प्रतिभा के धनी छात्रो ने भाग ले कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक अब्बास अली ज़ैदी रूश्दी मियां ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा की शुभांकर वेल्फेयर सोसयटी के मुखिया रमेश कुमार यादव एवं सोसायटी के समस्त पदाधिकारियों एंव सदस्यो को धन्यवाद एंव आशीर्वाद देता हूँ कि ईश्वर इनकी शक्ति मे वृद्धि करे जो आज के युग में एक फरिश्ता बनकर लोगो का जीवन एव्ं परिवार को बचाकर जीवन दान देने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हुदा बानो कक्षा 9, द्वितीयस्थान जेबाबानो कक्षा 9,तृतीय स्थान अक़्शा फातिमा व पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान जेबाबानो कक्षा 11,द्वितीय स्थान अब्दुर्रहमन कक्षा 12,तृतीय स्थान नूरैन कक्षा 12,,भाषण प्रतियोगीता में प्रथम स्थान निकहत फातिमा कक्षा 9, द्वितीय स्थान इरम फातिमा कक्षा 10, तृतीय स्थान उम्मे खूलूद कक्षा 6, ने प्राप्त किया जिला मद्य निषेध अधिकारी सन्जना सिंह ने उपस्थित सभी लोगो को नशा ना करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव संरक्षक मंडल के सदस्य एडवोकेट सहाब अख्तर खान, कोषाध्यक्ष उमा कान्त वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव,मीडिया प्रभारी अबु बकर,कालेज के प्रधानाचार्य महमूद अली, शिक्षक संतोष सिंह, सर्वेश कुमार,मंताशा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Taza Khabar