अयोध्या२५जनवरी२६ * पशुचर भूमि पर अवैध खनन प्रधान और लेखपाल पर लगा आरोप।
अयोध्या*जनपद में अवैध खनन बना है चर्चा का विषय कहीं आकृषि भूमि पर हो रहा खनन तो पशुचर भूमि पर खनन माफिया कर रहे अवैध खनन संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे हैं खनन माफिया का है हौसला बुलंद, चल रहा जोरो से अवैध खनन का कारोबार जहां एक तरफ जनपद के सुहावल क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल घेरे में चल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल द्वारा बरईपुरा गांव में पशुचर भूमि पर अवैध खनन कराए जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के थाना कुमारगंज अंतर्गत पोस्ट सिधौना ग्राम बरईपारा में गाटा संख्या 193 पशुचर भूमि में ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल द्वारा आए दिन मिट्टी खनन कार्य कराया जाता है पशुचर भूमि को तालाब बना दिया गया संबंधित अधिकारियों की नहीं पहुंच रही है नजर जब विकास कार्य करने वाले ग्राम प्रधान व लेखपाल अवैध कारोबार में शामिल हो जाए तो अवैध कारोबार करने वालों का भी हौसला बुलंद हो जाता है संबंधित उच्च अधिकारियों की भी नजरे नहीं पहुंचती है बेखौफ होकर अवैध कारोबार तेजी से किया जाता है आए दिन जनपद में कहीं ना कहीं अवैध मिट्टी खनन व अन्य अवैध कारोबार का मामला सामने आता रहता है फिर भी संबंधित विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे रहते हैं सवाल यह उठ रहा है कि जहां देश-प्रदेश की सरकार नए-नए नियम कानून लगती है तो अवैध कारोबारियों पर कोई नियम कानून क्यों नहीं लागू किया जाता आखिर क्यों अवैध कारोबारियों पर मेहरबान रहते हैं क्यों नहीं होती कार्यवाही बताया जा रहा है कि थाना कुमारगंज से कुछ ही दूर पर स्थित है ग्राम बरईपारा गाटा संख्या 193 पशुचर भूमि को तालाब बना दिया गया आए दिन ग्राम प्रधान व हल्का लेखपाल द्वारा मिट्टी खनन कार्य कराया जाता है पत्रकार ने फोन के माध्यम से एसडीएम मिल्कीपुर से वार्ता की तो उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……
नैनीताल5मई26*शहर में कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद घोटाले पर जिला प्रशासन सख्त।