लखनऊ २५ जनवरी २६ * सहारा सोसाइटी प्रबंधक 14 करोड़ के गबन में गिरफ्तार।
लखनऊ*ईओडब्ल्यू ने फरार चल रहे सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के सहायक प्रबंधक विकास भटनागर को पंजाब में शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया।निवेशकों का 14 करोड़ 36 लाख रुपये गबन करने का आरोप में विकासे व कंपनी के अन्य अधिकारियों के खिलाफ कानपुर के काकादेव थाने में में 2021 में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विवेचना में करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आने पर शासन ने इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी। इसमें 14 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।इसमें 15 आरोपी दोषी पाए गए। 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
ईओडब्ल्यू के मुताबिक इस कंपनी का कार्यालय लखनऊ के कपूरथला पर खोला गया था।इसकी शाखाएं कानपुर,आगरा,अलीगढ़,इटावा, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में थी। कंपनी के एजेंटों ने निवेशकों को ऊंचे ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए थे।
पांच साल से फरार था विकास: कानपुर के किदवई नगर निवासी विकास भटनागर इस कंपनी की आगरा शाखा में सहायक प्रबंधक पद पर तैनात था।निवेशकों ने आरोप लगाया था कि विकास ने भी उन लोगों को कई लुभावने आफर दिए थे। रुपये हड़पने के बाद विकास और उसके अन्य अधिकारी व कर्मचारी आफिस बंद कर भाग निकले।

More Stories
प्रयागराज9अगस्त26*राहुल गांधी ने प्रयागराज में ⏰ शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं के बीच संवाद किया।
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*
उन्नाव9अगस्त2026*रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया..