लखनऊ २५ जनवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
लखनऊ से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक
[11:21, 25/1/2026] Vishnu Gupta Patrakaar Lko ✍️✍️: लखनऊ से अजमेर की सस्ती उड़ान बंद! अब यात्रियों को देना होगा तीन गुना किराया
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अजमेर (किशनगढ़) के बीच चल रही किफायती विमान सेवा रविवार से बंद हो जाएगी। स्टार एयर ने परिचालन कारणों का हवाला दिया है, जबकि सूत्रों के मुताबिक कम यात्रियों की वजह से यह फैसला लिया गया। उड़ान योजना के तहत 2024 में शुरू हुई इस सेवा को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन धीरे-धीरे यात्री घटते चले गए। 24 जनवरी को इस रूट की आखिरी फ्लाइट संचालित होगी। सेवा बंद होने से अब लखनऊ से अजमेर जाने वाले यात्रियों को महंगी कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ेगा। क्या सरकार को ऐसी किफायती उड़ानों को बचाने के लिए सब्सिडी या नया प्लान लाना चाहिए? आपकी राय क्या है?
#PMMODI #Lucknow #LucknowKhabar #LucknowNews #UttarPradesh #UttarPradeshNews #Ajmer #StarAir #Udaan
[11:22, 25/1/2026] Vishnu Gupta Patrakaar Lko ✍️✍️: केजीएमयू में अवैध कब्जों पर सख्ती! परिसर से 5 मजारें हटाने के नोटिस से मचा हड़कंप
लखनऊ के केजीएमयू परिसर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रॉमा सेंटर समेत कई विभागों के पीछे बनी 5 मजारें हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने साफ कहा है कि 15 दिन में मजारें और अन्य अतिक्रमण नहीं हटे तो सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों से मरीजों के इलाज, पार्किंग और संस्थान के विस्तार में बाधा आ रही है। नोटिस के बाद परिसर में गहमागहमी बढ़ी रही और पुलिस भी सतर्क नजर आई। क्या अस्पताल परिसरों में हर तरह के अवैध कब्जों पर बिना दबाव सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
लखनऊ का ‘फिट’ ब्रांड निकला अनफिट! FSDA ने मिनरल वॉटर पर लगाया बैन
उत्तर प्रदेश में बोतलबंद पानी की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। खास तौर पर लखनऊ का ‘फिट’ मिनरल वॉटर ब्रांड जांच में फेल पाया गया, जिसके बाद इसकी बिक्री और सप्लाई पर तत्काल रोक लगा दी गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा लिए गए नमूनों में पानी पीने योग्य मानकों पर खरा नहीं उतरा। FSDA आयुक्त डॉ. रोशन जैकेब ने साफ कहा कि ऐसे पानी का सेवन लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। फिट ब्रांड समेत कुल 39 मिनरल वॉटर ब्रांड्स पर यह कार्रवाई की गई है। सभी कंपनियों को 48 घंटे में अपने स्टॉक का पूरा विवरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अगर “फिट” नाम वाला पानी भी सुरक्षित नहीं निकला, तो अब आप किस ब्रांड पर भरोसा करेंगे

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम