अयोध्या ४ जनवरी २६ * राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दी जानकारी। ..
राम मंदिर की सुरक्षा पूरी तरह अभेद्य होंगी.
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दी जानकारी
नृपेंद्र मिश्रा दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
मंदिर परिसर के चारों ओर लगभग 4 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
बाउंड्री वॉल में अत्याधुनिक सुरक्षा और निगरानी उपकरण लगाए जा रहे हैं।
गेट नंबर 11 (आदि शंकराचार्य द्वार) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, गेट नंबर 11 पर आधुनिक सुरक्षा सिस्टम भी पूरी तरह स्थापित कर दिए गए हैं।
जल्द ही गेट नंबर 3 के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।
मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए चार वॉच टावर बनाए जाएंगे।
वॉच टावर और बाउंड्री वॉल के मॉडल को स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द निर्माण शुरू होगा।
सुरक्षा से जुड़े कई उपाय गोपनीय रखे गए हैं,
वहीं श्रद्धालुओं के लिए सप्त ऋषियों के मंदिर के दर्शन की व्यवस्था जल्द शुरू होगी।

More Stories
शामली14जून26*सुशासन, सेवा और संकल्प को समर्पित प्रधानमंत्री के 12 वर्ष
शामली14जु 26*नगर पालिका परिषद, शामली द्वारा निर्मित “नमो पार्क” का फीता काटकर शिलान्यास किया।
लखनऊ14जून26*चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ।