कौशांबी४ जनवरी २६ * *सावित्रीबाई फूले की जयंती के अवसर पर सभा और रैली का आयोजन। ..
*सावित्रीबाई फूले की जयंती के अवसर पर सभा और रैली का आयोजन*
*हर्रायपुर कौशांबी* भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह का आयोजन चायल तहसील क्षेत्र के काजीपुर में बड़े ही धूमधाम से किया गया सावित्री बाई फूले के जन्मदिन के अवसर पर सभा के आयोजन के बाद रैली निकालकर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम के दौरान चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा मंच से उनके महान विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए संघर्षों पर विचार व्यक्त किए गए इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी का जीवन नारी शिक्षा, समानता और सामाजिक जागरूकता की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।इस मौके पर जिला कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार चायल विधायक पूजा पाल जिला पंचायत सदस्य राम नरेश सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार