कानपुर नगर 3 जनवरी 26*चौबेपुर में एनएचएआई की टीम ने सड़क के दोनों तरफ से अवैध कब्जे ढहाए
कानपुर नगर से मोनू सिंह कि रिपोर्ट यूपी आजतक
कानपुर/बिल्हौर,कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर अतिक्रमण के विरुद्ध एनएचएआई की ये ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है।
शनिवार को चौबेपुर पुलिस प्रशासन साथ एनएचएआई की टीम ने एनएलके कॉलेज के पास व बाजपेई ढाबा से लेकर चौबेपुर बाईपास तक अतिक्रमण हटवाकर कब्जे हटाए है।एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि कानपुर अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चौबेपुर में सड़क के दोनों तरफ कब्जेदारों ने अवैध दुकान टीन सेट, टट्टर,पान मसाला की गुमटी रख ली थी।कई बार सख्त चेतावनी देने के वाबजूद सड़क के दोनों तरफ से कब्जा नहीं हटाया गया था शनिवार को एनएचएआई की टीम पुलिस फोर्स के साथ क्रेन जेसीबी से अवैध कब्जे ढहाए है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने कहा कि अवैध दुकानों के कारण रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से हादसे बढ़ते जा रहे है।सुरक्षा के तहत यह अभियान चलाकर लोगों को सतर्कता से चलने के लिए कहा गया है।

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*