नई दिल्ली २ जनवरी २६ *हॉलीवुड स्टार #WillSmith फंसे मुश्किल में। ..
हॉलीवुड स्टार #WillSmith बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर एक वायलिनिस्ट ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही केस भी ठोक दिया है।
ये आरोप वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने लगाए हैं, जिन्होंने विल स्मिथ के 2025 के म्यूजिकल टूर में साथ काम किया था। ब्रायन किंग ने विल स्मिथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में घसीट लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विल स्मिथ की मैनेजमेंट कंपनी ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और गलत तरीके से नौकरी से निकाला। पूरा मामला क्या है, जानिए:
‘मैन इन ब्लैक’ और ‘बैड बॉयज’ जैसी फिल्मों के स्टार विल स्मिथ ने साल 2025 में ‘बेस्ड ऑन ए ट्रू स्टोरी’ नाम का म्यूजिकल टूर किया था। इसमें उनके साथ वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने भी परफॉर्म किया था। वह एक मशहूर वायलिनिस्ट हैं और ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में भी नजर आ चुके हैं। ब्रायन का आरोप है कि विल स्मिथ का बर्ताव डराने वाला था। वह सामान्य नहीं था, और उनके बर्ताव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। मुकदमे में ब्रायन जोसेफ को गलत तरीके से टूर से निकाने जाने के अलावा, यौन उत्पीड़न और धमकी के गंभीर आरोप भी शामिल हैं। उनका दावा है कि नवंबर 2024 में मुलाकात के बाद से ही स्मिथ उन्हें आगे यौन शोषण के लिए तैयार कर रहे थे।

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*