लखनऊ २ जनवरी २६ * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन। ..
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा एक्शन
सी एम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर केएआरटीओ प्रवर्तन को निलम्बित कर दिया।
यूपी परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई एसटीएफ की रिपोर्ट दर्ज होने के 48 दिन बाद की है।
एसटीएफ ने आरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों और अफसरों की साठगांठ से ट्रकों से वसूली करने की जांच के बाद एक्शन
जांच में कई साक्ष्य मिलने के बाद इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
यात्री कर अधिकारी समेत कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
जांच अधिकारी झांसी के उपपरिवहन आयुक्त केडी सिंह को बनाया गया है।
परिवहन विभाग के विशेष सचिव केपी सिंह ने लखनऊ के एआरटी प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल, रायबरेली के एआरटीओ प्रवर्तन अम्बुज और फतेहपुर की पुष्पाजंलि मित्रा को निलम्बित करने का आदेश जारी किया है।
परिवहन आयुक्त ने इनके निलम्बन की सिफारिश की थी। इन सभी के खिलाफ एसटीएफ ने जांच कर मौरंग, गिट्टी लदे वाहनों को पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने वाले लोगों से मिलीभगत के आरोप को सही बताया था।
इसके बाद ही लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में आरटीओ के अफसरों व कर्मचारियों पर एफआईआर कराई गई थी।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,