February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिहार २४  दिसंबर २५ * बिहार में 28 दिसंबर तक शीतलहर से राहत नहीं। ....`

नई दिल्ली २२ दिसंबर २५ *  यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरे। …

नई दिल्ली २२ दिसंबर २५ *  यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर देश राज्यों की बड़ी खबरे। …

❣️TOP 18 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*22/12/2025*
*==========================*

*1.* सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर:सोना ₹1,805 बढ़कर ₹1.34 लाख का 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹7,483 महंगी होकर ₹2.08 लाख किलो पर पहुंची।

*2.* भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता! रिकॉर्ड समय में बनी सहमति, 20 मिलियन डॉलर का होगा निवेश।

*3.* राजाबाजार में सुबह-सुबह बाइक सवार बदमाशों ने फल विक्रेता की कथित तौर पर सड़क पर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

*4.* BLO’s के जमावड़े की आशंका के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में पुलिस तैनात, सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की भर्ती शुरू, बुधवार से शुरू होगा प्रशिक्षण।

*5.* आज अपनी पार्टी के नाम के ऐलान के साथ 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर सकते हैं निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर।

*6.* युवती पर जानलेवा हमला के बाद ‘आत्महत्या’ करने वाले युवक राजेंद्र शर्मा के परिजन ने पोस्ता थाने में प्रेमिका शिखा सिंह के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मामला, नए सिरे से जांच शुरू।

*7.* कूचबिहार में गौ तस्करों का पीछा करते हुए घने कुहासे में गलती से बांग्लादेश पहुंचा BSF जवान वापस लौटा।

*8.* केंद्र का दावा- पिछले 5 वर्षों में सुंदरबन में बाघ संरक्षण परियोजना के मद्देनजर 112 करोड़ रुपए किए आवंटित।

*9.* 30000 लोगों की बंपर भर्ती, बेंगलुरु में बनी Foxconn की फैक्ट्री ने किया कमाल; चंद महीनों में दी हजारों को नौकरी।

*10.* महाराष्ट्र: मानिकराव कोटके को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विधायक बने रहेंगे, मंत्री पद से दिया था इस्तीफा, दोषसिद्धि पर कोर्ट ने लगाई रोक।

*11.* कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर यूपी विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, वॉकआउट किया; 24 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पेश।

*12.* कोई 10 तो कोई 18 घंटे…उत्तर भारत में कोहरे से थमीं ट्रेनें, 102 से ज्यादा हुईं लेट, फ्लाइट्स पर भी असर।

*13.* पीएम मोदी की ओर से अजमेर दरगाह पर चढ़ाने के लिए भेजी गई चादर पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल।

*14.* देशभर के 68 करोड़ ई-मेल और पासवर्ड लीक:MP स्टेट साइबर ने जारी की गाइडलाइन; कहा- तुरंत रीसेट करें पासवर्ड।

*15.* बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग, शराब तस्करों ने RPF एस्कार्ट पार्टी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां।

*16.* यूक्रेनी सेना की कैद में गुजरात का छात्र, VIDEO भेजा:कहा- ड्रग्स केस में फंसाकर मुझे रूसी सेना में जबरन भर्ती कराया, जंग पर भेजा।

*17.* ट्रंप की विदेश नीति में बड़ा उलटफेर! अमेरिका ने 29 देशों से वापस बुलाए अपने राजदूत।

*18.* पाकिस्तान को मिला जी हुजूरी का इनाम! तुर्किये में बना जहाज PNS Khaibar नौसेना में हुआ शामिल।

*===============================*

Taza Khabar