मथुरा 21 दिसंबर 25*ऑरेशन जागृति अभियान थाना रिफाइनरी, थाना राया, थाना सुरीर, थाना मांट
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
श्रीमान जी आज दिनाँक 21.12.2025 को ऑपरेशन जागृति फेज 5. 0 के तहत थाना रिफाइनरी मिशन शक्ति टीम द्वारा पंचायत भवन धाना तेजा थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के विषय में जागरूक करते हुए उनके प्रति होने वाली हिंसा, झूठे मुकदमा दर्ज कराने एवं युवा एवं युवती के प्रेम प्रसंगों के चलते बिना बताए घर से पलायन, साइबर क्राइम तथा साइबर क्राइम से बचावों के तरीके, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के विषय में जागरूकता, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत देते हुए अपना OTP किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरुक किया गया । इसी के साथ महिला सम्बन्धी अपराधों एवं उनकी कानूनी प्रक्रियाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों मुख्यतः 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा आदि के विषय में जानकारी प्रदान की गई । विद्यालय में शिकायत पेटिका के सम्बन्ध में भी जानकारी कर बालिकाओ को अपनी शिकायत पेटिका के माध्यम से शिकायतें प्रेषित करने हेतु जागरूक किया गया ।

More Stories
पटियाला28अप्रैल26*पंजाब में रेल पटरी पर विस्फोटक लगाते समय हुए धमाके में “अपराधी” की हुई मौत*
पश्चिम बंगाल28अप्रैल26*बाड़बंदी के लिए जमीन उपलब्ध न कराने पर Calcutta High Court ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई है,
पूर्णिया बिहार 27 अप्रैल26 आंधी ने उजाड़े खेत-घर: विधायक गुलाम सरवर ने मांगा मुआवजा*