अयोध्या २१ दिसंबर २५ * निर्मला हॉस्पिटल के मामले में CMO ने निर्मला हॉस्पिटल के ICU को सील कर मरीज भर्ती पर रोक
अयोध्या।
निर्मला हॉस्पिटल से रेफर महिला मरीज की मौत के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) डॉक्टर आरके बनोधा के समर्थन में सामने आया।
IMA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हॉस्पिटल प्रबंधन और डॉक्टर बनोधा का पक्ष सार्वजनिक रूप से रखा।
डॉ.आरके बनोधा ने कहा कि महिला की मौत लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में हुई है, न कि निर्मला हॉस्पिटल में।
मैक्स हॉस्पिटल के डेथ सर्टिफिकेट में हाइपर डोज इंजेक्शन से मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
डॉ. बनोधा के अनुसार मरीज की मृत्यु उसकी गंभीर बीमारी के कारण हुई।
हाइपर डोज देने की स्वीकारोक्ति को डॉ. बनोधा ने जबरन लिखवाया गया बताया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में तोड़फोड़, आगजनी की कोशिश और हंगामे से स्टाफ भयभीत हो गया था।
आरोप लगाया गया कि एक स्टाफ, जो पीड़ित की रिश्तेदार थी, उससे फोन टैप कराया गया।
ईएमओ डॉ संदीप सिंह को जबरदस्ती स्वीकार करने के लिए बाध्य किया गया।
IMA अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि हर डॉक्टर चाहता है उसका मरीज स्वस्थ रहे।
मामले में CMO ने निर्मला हॉस्पिटल के ICU को सील कर मरीज भर्ती पर रोक लगाई है और जांच जारी है।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*