पूर्णिया बिहार 21 दिसंबर 25 * *पूर्णिया में गुंडा परेड का आयोजन, अपराधियों पर कड़ी नजर*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के आदेशानुसार पूर्णिया जिले के सभी थाना पर थानाध्यक्ष के द्वारा गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अपराधियों को थाने में बुलाकर उनकी गतिविधियों की सख्त समीक्षा की गई और उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि आगे किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि सीधे जेल की ओर ले जाएगी,
गुंडा परेड के दौरान खासकर उन अपराधियों से कड़ी पूछताछ हुई जिन पर धारा 107 के तहत निगरानी जारी है या जिनकी संलिप्तता आपराधिक घटनाओं में पाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह प्रक्रिया केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अपराध पर नियंत्रण की आक्रामक और प्रभावी रणनीति है ,

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*