पूर्णिया बिहार 21 दिसंबर25 * पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस का आयोजन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया जिला के प्रसिद्ध श्री नायक होटल में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस मनाया गया। ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डॉ ए के गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार गुप्ता, भाजपा के पूर्णिया जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिला नेता सेवानिवृत कर्नल अशोक कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरती जयसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे,
इस कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि ध्यान से लोगों में भावनात्मक और मानसिक शांति प्रदान होती है। उन्हों ने लोगों से आज 21 दिसंबर की रात 8:30 बजे गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के साथ ध्यान करने की अपील की , इस अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ध्यान करने से मनुष्य अपने अतः मन से जुड़ जाता है और पूरे विश्व में बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इस मौके पर भाजपा के जिला सदस्य कर्नल अशोक कुमार सिंह सेवानिवृत्ति ने कहा कि आज की दुनिया तेजी से परिवर्तन कर रहा है पूरे विश्व में एक विशाल अनिश्चित तथा युद्ध का माहौल है जिसके लिए लोगों में किसी भी प्रकार का मतभेद को दूर करने एवं शांति का वातावरण लाने के लिए हर इंसान को ध्यान करना आवश्यक है, भाजपा जिला सदस्य सेवानिवृत कर्नल अशोक कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस के शुभ अवसर पर इस तरह के आयोजन पर मौजूद लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी,

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली