इंदौर २० दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ खास खबर। ..
इंदौर से BJP विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के विवाह में 70 लाख की केवल आतिशबाजी हुई। इस शाही शादी में सैकड़ो करोड़ों खर्च हुए।
बीते दिनों MP के ही विजय राघवगढ़ के भाजपा विधायक संजय पाठक के बेटे के चर्चित विवाह में लगभग 300 करोड़ खर्च हुआ था।
MP से ही शिवराज मामा के बेटे, नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का विवाह भी कई दिनों तक चला, करोड़ों खर्च हुए थे। वो बात अलग है कि अभी मनरेगा मजदूरों को सिर्फ जी राम जी मिला।
भाजपाई आशीर्वाद से गदराये कथावाचक इंद्रेश के विवाह आयोजन में भी कई करोड़ खर्च हुए थे जिसे वैदिक विवाह बताकर लीपने की असफल कोशिश हुई और अब व्यासपीठ से वो मोह माया का व्याख्यान दे ही रहे हैं।
इससे पहले अंबानी ने अपने बेटे की शादी में करीब पांच हजार करोड़ रूपयों को पानी की तरह खर्चा। पूरा जामनगर महीनों तक दुनिया भर के सेलिब्रिटियों की ऐशगाह बनी रही।
इन सब घटनाओं को ये कहकर खारिज नहीं किया जा सकता कि जिसके पास पैसे होंगे वो खर्च करेगा ही।
सवाल ये कि इन लोगों के पास इतना अकूत पैसा कहां से आ रहा है ?
इसका उत्तर है कि भारत में जिन भाजपाईयों और भाजापाई मित्रों के बेटे-बेटियां अय्याशियां कर रहे हैं, उसके लिए उनके भाजपाई मां-बाप वो देश की गरीब जनता को लूटने, निचोड़ने और उनकी जिंदगी तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
अभी कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड इनइक्वालिटी रिपोर्ट में कहा गया था कि कि भारत में आर्थिक असमानता खतरनाक और जानलेवा होती जा रही है-
🔸 भारत की नेशनल इनकम का 58% हिस्सा टॉप 10% अमीर लोगों के पास चला जाता है, जबकि नीचे की 50% आबादी को महज 15% ही मिलता है।
🔸 टॉप 10% के पास 65% संपत्ति है और टॉप 1% के पास करीब 40%……बाकी लोगों को सिर्फ 5 किलो राशन और गरीबी, बेरोजगारी और विश्वगुरू का जुमला।
🔸 यही नहीं भारत में फीमेल लेबर पार्टिसिपेशन रेट सिर्फ 15.7% है। यानी 100 पुरुष की तुलना में केवल 15.7 महिलाओं के पास ही रोजगार है।
👉इससे पहले हुरुन इंडिया की रिपोर्ट मे कहा गया था कि भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ 167 लाख करोड़ है। ये देश की GDP का आधा है। ये बताता है कि भारत में अमीर और गरीब के बीच कितनी गहरी खाई है।
मैं ये सब इसलिए याद करा रहा हूं क्योंकि नेपाल में जो GenZ आंदोलन हुआ था, उसके पीछे का मुख्य कारण सत्तादल के नेताओं और बेटे बेटियों की लक्जरी लाईफ ही था| ये लग्जरी लाइफ और जलवा जलाल भ्रष्टाचार, रिश्वत और घोटालों के धन से अर्जित था। जबकि जनता दिनों-दिन गरीबी, भ्रष्टाचार औऱ सरकारी लूट का शिकार हो रही थी।
👉आप इसे भारत की हालत से भी जोड़कर देख सकते हैं……

More Stories
भागलपुर28अप्रैल26*नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में भैया/बहनों का चयन
मैहर28अप्रैल26*‼️गर्मी में जीव-जंतुओं की प्यास बुझाना: हमारी संवेदनशील जिम्मेदारी,,रवींद्रसिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से।
नैनीताल28अप्रैल26*गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति