कानपुर05जनवरी*जिलाधिकारी अपडेट 5 जनवरी 2022 कानपुर नगर |
जिलाधिकारी श्री विशाख जी० ने आज नरायणा मेडिकल कॉलेज पनकी का निरीक्षण किया | जनपद में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के दृष्टिगत सरकारी तथा प्राईवेट हॉस्पिटल में कोविड फैसलिटी हेतु बेड़ो की संख्या व उनमे आवश्यक व्यवस्थाए बेहतर तरिके से संचालित हो इसके लिए आज नारायण मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया | जिलाधिकारी ने नरायणा मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक को निर्देशित हुए कहा कि आईसीयू , वेंटिलेटर ,ऑक्सीजन युक्त बेड़ इत्यादि अन्य आवश्यक उपचार से संबंधित व्यवस्थाए पूर्ण कर समस्तउपकरणों का ट्रॉयल रन भी किया जाए |
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त इक्युपमेंट चालू कर बिधुत बैकप का भी ट्रायल किया जाए | उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एक कोविड डेडीकेटेड वार्ड बनाया जाए | जिसमें कोविड ईलाज से संबंधित समस्त आवश्यक व्यस्था प्रथम फेस में अभी से तैयारकरा लिया जाए ताकि आवश्यकता पढ़ने पर उसे तत्काल प्रारम्भ किया जा सके | इस पर प्रबंधक ने बताया कि चिकित्सा की सारी व्यवस्थाए पूरी है एवं जैसे ही आवश्यकता पड़ेगी तत्काल कोविड डेडीकेटेड हॉस्पिटल प्रारम्भ कर दिया जायेगा | जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आईसीयू ,ब्लड बैंक , ओ०टी० आदि का निरीक्षण किया |
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर डॉ ० महेंद्र कुमार , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ० नेपाल सिंह उपस्थित रहे |

More Stories
कानपुर नगर26मई26*भीषण गर्मी में जनता को राहत: शिवराजपुर पुलिस ने बड़े मंगलवार पर किया विशाल भंडारा
बांदा 26 मई 26* रमा ज्वेलर्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग,लगने से करीब 30 व 40 लाख रुपए की जेवरात जलकर खाक हो गया*
गाजियाबाद26मई26*डीएम गाजियाबाद की एक नई पहल/ दिव्यांग जनों को मिलेगी चलतीं फिरतीं दुकानें।