बिल्हौर ब्रेकिंग
कानपुर नगर 17दिसम्बर 25*उत्तरीपूरा में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का हुआ भव्य स्वागत,
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई प्रसन्नता
आज उत्तरीपूरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर-बुंदेलखंड) माननीय श्री प्रकाश पाल जी का प्रथम आगमन हुआ।
इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख श्री शुभम बाजपेयी जी, श्री प्रभात मिश्रा जी और श्री सत्यम अवस्थी जी ने माननीय अध्यक्ष जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
कार्यक्रम में नीलू पाल (मंडल अध्यक्ष), गीता गुप्ता (मंडल अध्यक्ष, शिवराजपुर), अमित पाल सहित भारी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेयी ने कहा कि माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का संचार करने वाला है।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 2026* घरेलू कनेक्शन पर 6 किलोवाट का लोड, बिजली विभाग मे अंधेर नगरी
सुल्तानपुर 10सितंबर 26**दो सप्ताह बाद भी डीआरडीए कार्यालय में नए बाबूओं की नहीं हुई तैनाती,
लखनऊ 10 सितंबर 26*BSP में आधी रात का विस्फोट: ससुर ने संन्यास लिया, दामाद पार्टी से OUT! बुआ भतीजे की जंग नए दौर में