अयोध्या 17दिसम्बर 25*दांत के मरीजों के लिए खुशखबरी रुदौली सीएचसी पर विधायक ने किया अत्याधुनिक दंत कक्ष का शुभारम्भ
भेलसर(अयोध्या)उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में अत्याधुनिक दंत रोग इलाज चेयर लगाई गई हैं, जिसकी लागत लगभग 3 लाख रुपये है। मंगलवार को विधायक रुदौली राम चंद्र यादव ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 फातमा हसन की उपस्थिति में फीता काटकर अत्याधुनिक दाँत रोग कक्ष का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अब दाँत के रोग के लिए कहीं दूर नहीं जाना होगा, दांत का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पर ही हो जाएगा। उन्होंने सीएचसी परिसर में उपलब्ध सेवाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में दंत विभाग हेतु नवीन डेंटल चेयर यूनिट की स्थापना की गई है। इस आधुनिक डेंटल चेयर के माध्यम से दंत रोगियों को जांच एवं उपचार की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नई डेंटल चेयर में ऑटोमैटिक चेयर सिस्टम, हाई एवं लो स्पीड हैंडपीस, एयर-वॉटर सिरिंज, एलईडी लाइट तथा सक्शन की सुविधा उपलब्ध है,जिससे मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा।
इस सुविधा के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय जनता को दंत उपचार के लिए निजी संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा तथा सीएचसी स्तर पर ही बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान