कानपुर नगर 16दिसम्बर 25*जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से की शिष्टाचार मुलाकात*
*ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति की भेंट*
कानपुर नगर *जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कानपुर नगर के प्रसिद्ध कैलीग्राफर श्री विजय वर्मा द्वारा ताड़पत्र पर उकेरी गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की स्तुति माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट की। ताड़पत्र पर अंकित यह कलाकृति भारतीय परंपरागत लिपि-कला और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर उदाहरण है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी को जनपद कानपुर नगर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न नवोन्मेषी पहलों, आधारभूत संरचना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की जानकारी साझा की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

More Stories
भागलपुर 18 अप्रैल 26* ब्रद्ध 72 वर्षीय महिला कि जमीन पर दबँगो का कहर
भागलपुर 18 अप्रैल 26*रामकृष्ण विद्या मंदिर गांधीनिकुंज रन्नुचक मकनपुर नाथनगर भागलपुर के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
लखनऊ 18 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*