दुबई 16दिसम्बर 25*IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा, CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा*
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी अबू धाबी के एतिहाद एरीना में शुरू हो गई है। ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है, जिसमें से कुल 77 प्लेयर्स का नाम फाइनल किया जाएगा। आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे महंगी बोली ऋषभ पंत लगी है। उन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल नीलामी में इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा पर्स (64.3 करोड़ रुपए) हैं। उधर चेन्नई सुपर किंग्स के पास पर्स में 43.4 करोड़ रुपए हैं, जो दूसरा सर्वाधिक है। ऑक्शन में सबसे कम पर्स मुंबई इंडियंस (2.75 करोड़) के पास है
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदा है। मिलर इस ऑक्शन के पहले सोल्ड प्लेयर रहे। वहीं, पृथ्वी शॉ पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह एक बार फिर अनसोल्ड रहे।
IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरन ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। KKR ने 25.20 कोरड़ की ऊंची बोली लगाकर ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया। कैमरन ग्रीन के लिए चेन्नई और KKR के बीच संघर्ष देखने को मिला और अंत में kkr ने ऊंची बोली लगाकर ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर लिया। बता दें कि इससे पहले मिचेल स्टार्क ही सबसे महंगे विदेश खिलाड़ी थे,

More Stories
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*
कानपुर नगर9जून26*भीषण गर्मी में गुप्ता परिवार की अनूठी पहल, राहगीरों को बांटा शीतल शरबत*
बांदा9जून *टांडा हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*