अयोध्या 13दिसम्बर 25*मोबाइल चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार*
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे पानी की टंकी रेलवे लाइन के पास, पीएम हाउस के निकट से अभियुक्त को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. शाहिद पुत्र शरीफ, निवासी ताज टॉकीज मार्केट पट्टू पट्टी टांडा, थाना अलीगंज, जनपद अंबेडकर नगर (उम्र लगभग 24 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से एक अदद चोरी का वीवो मोबाइल बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर वादी की तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 585/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक नयना, उपनिरीक्षक राहुल बाजपेयी तथा कांस्टेबल राम प्रवेश यादव शामिल रहे।
More Stories
ग्रेटर नॉएडा 17 सितंबर 26*यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹1 में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव, हेलमेट मैन ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*बारात में शराब पीने को लेकर विवाद, सुजड़ू में रिश्तेदारों के बीच मारपीट**
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26 अस्पताल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप,