Unnao13 दिसम्बर 25*अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर और डंपर सीज, कई वाहनों का चालान
अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
खनन निरीक्षक प्रांजल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर और एक डंपर सीज
अवैध खनन सामग्री के परिवहन में लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। विभाग ने तीन मौरंग लदे डंपर और एक गिट्टी लदे डंपर का किया चालान
अभियान औरास और बांगरमऊ थाना क्षेत्रों में चलाया गया, अवैध खनन की शिकायतें मिलने पर हुई कार्यवाही
खनन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
विभाग का उद्देश्य न केवल कानून का सख्ती से पालन कराना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। जनता का कहना है कि अवैध खनन से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, वहीं सड़कें, जलस्तर और ग्रामीण जीवन भी प्रभावित होता है।

More Stories
कानपूर नगर २४ फरवरी २६ * विकास के नाम पर लूट का इरादा लिए कई प्रत्याशियों के सपने अब तारीखों के उधेड़बुन में फंसे
पूर्णिया बिहार 24 फरवरी 26*नूतन गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी, खुशी की लहर
पूर्णिया बिहार 25 फरवरी 26*नवभारत फाउंडेशन की पहल: गरीब कन्या विवाह समारोह का भव्य आयोजन 26 फरवरी को