सुल्तानपुर 12दिसम्बर 25*शिक्षामित्र शशिकला तिवारी के आकस्मिक निधन से शिक्षामित्रों में शोक की लहर*
सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भुआ पठखौली कसईपुर में तैनात शिक्षामित्र शशिकला तिवारी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना फैलते ही शिक्षा समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।स्व.शशिकला तिवारी अपने पीछे पति और दो बच्चों को छोड़ गई हैं।घटना की जानकारी मिलते ही आदर्श शिक्षामित्र संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, मंत्री भजनलाल, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, विनोद सरोज, ज्ञानशंकर पाठक, संतोष कुमार, राजा राम, रामजीत सहित कई पदाधिकारी उनके पैतृक आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, महामंत्री प्रदीप यादव, संरक्षक के.सी. मिश्र, मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी, कूरेभार, दूबेपुर और लंभुआ क्षेत्र के पदाधिकारियों समेत कई शिक्षामित्रों ने गहरा दुख प्रकट किया।सभी ने ईश्वर से परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।क्षेत्र में शिक्षामित्र शशिकला तिवारी के निधन से गहरा शोक व्याप्त है।

More Stories
पीलीभीत 12 मार्च 26*पीलीभीत के गड्ढों ने बचाई ब्रेन डेड महिला की जान
जोधपुर 11 मार्च 26*शीतला माता के नाम भक्ति संध्या में झूमे भक्त
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*