पूर्णिया बिहार 9 दिसंबर 25* महिला थाना ने विद्यार्थियों को यातायात और साइबर जागरूकता के बारे में किया जागरूक
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया महिला थाना के द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात और साइबर जागरूकता के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला थाना की पुलिस अधिकारी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में बताया और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया। साथ ही, साइबर अपराध से बचाव के लिए भी आवश्यक जानकारी दी गई ,
इस अवसर पर महिला थाना की पुलिस अधिकारी ने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्ति के साथ बातचीत न करने, अपने व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने और साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और यातायात और साइबर जागरूकता के बारे में जानकारी प्राप्त की
इसके अलावा, महिला थाना की पुलिस अधिकारी ने विद्यालय में चल रहे स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भी सहभागिता की और विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने महिला थाना की पुलिस अधिकारी को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को जागरूक करने में मदद मिलती है ,
More Stories
पूर्णिया बिहार 7 नवंबर26 *भवानीपुर में 10.53 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी*
मथुरा 7 नवंबर 26* मारपीट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*
कानपुर नगर 7 नंबर 26**कानपुर ईपीएफओ में अनियमितताओं का खेल जारी, भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पर ही चला कार्रवाई का चाबुक!*