सहारनपुर 6दिसम्बर 25*🅰️तल्हेडी कस्बे में दुर्घटनाओं को संकेत दे रहें हाईवे पर लगी रेलिंग के कट*
*🅰️दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलिंग में लगे कट होंगे बंद- एसडीएम युवराज सिंह*
*तल्हेडी बुजुर्ग-* तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में हाईवे पर लगी रेलिंग को जगह जगह से काटकर उनमें आम रास्ते बनाए हुए हैं जो सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है।
*आपको बता दें कि* बाइक चालक व साइकिल चालक रेलिंग से निकलकर अचानक हाईवे पर आ जाते हैं और तेज रफ़्तार वाहनों से टकराकर हादसों का शिकार हो जाते हैं लेकिन *उपसा कम्पनी के सड़क सुरक्षा अधिकारी* इस और ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे हैं। विगत समय में यहां काफी हादसे घटित हो चुकें हैं जो सड़क सुरक्षा की लचर व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण पेश कर रहा है। मौजूदा समय में धीरे धीरे सर्दी अपने पैर पसार रही है जिसके चलते आगामी समय में कोहरे का आगोश रास्तों को बाधित करेगा। जिसके कारण रेलिगो में लगे कट बड़े हादसों को न्यौता दे सकते हैं। इस विषय पर *देवबंद उपजिलाधिकारी युवराज सिंह से हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि* दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे निर्माता उपसा कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया जाएगा और रेलिंग में लगे कट तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाएंगे।

More Stories
पूर्णिया बिहार18अप्रैल26 *पूर्णिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: 88.37% मतदान, 77 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद*
पूर्णिया बिहार 18 अप्रैल 26 *एसपी ने किया यातायात थाने का निरीक्षण: ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश*
रोहतास 18 अप्रैल 26*बैंक डकैती कर भाग रहे एक अपराधी को 15 लाख 22 हजार नगद 61.77 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ किया गिरफ्तार ।*