कौशाम्बी 30/11/25*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला स्वच्छता अभियान*
*कौशांबी।* जिले में रविवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष अभियान पुलिसकर्मी द्वारा चलाया गया।अभियान के अंतर्गत सभी पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, आवासीय परिसर, शौचालयों आदि की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया तथा कूड़ा-करकट का निस्तारण किया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा के भाव को आत्मसात करते हुए पुलिस कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि प्रतिदिन साफ-सफाई बनाए रखेंगे और स्वच्छ वातावरण में कार्य करेंगे।साथ ही, आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता एक निरंतर प्रक्रिया है, अतः थाना परिसर को सदैव स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखें। यह सफाई अभियान आगे भी प्रत्येक रविवार को निरंतर जारी रहेगा।

More Stories
भागलपुर24अप्रैल26*सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत हुई 35 लोगों की सुनवाई*
भागलपुर24अप्रैल26*भागलपुर में होम डिलीवरी से मिल रहा है एलपीजी*
लखीमपुरखीरी 24 अप्रैल26*यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 93.60% अंक के साथ जिला टॉप करने वाले से डीएम मिलने पहुँचे