लखनऊ २९नवंबर २५ * एंटी नारकोटिक्स: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार तस्कर गिरफ्तार,नारकोटिक्स टीम को मिली सफलता
तस्करों के कब्जे से मोटरसाइकिल, 80 लाख रुपए कीमत की 412 ग्राम हेरोइन व 2025 रूपए की नकदी बरामद
लखनऊ। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन में पुलिस महानिदेशक एएनटीएफ के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त चार तस्करों को गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 412 ग्राम अवैध हेरोइन, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 2025 रूपए की नकदी बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गाजीपुर जिले के दिलदारनगर क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास से नई बाजार थाना बक्सर बिहार निवासी धर्मेन्द्र कुमार, दुल्लहपुर थाना सेमरी बक्सर बिहार निवासी विपिन पासवान, कस्बा नई बाजार बक्सर बिहार निवासी दिव्यांशु प्रसाद व चित्रकोनी थाना दिलदारनगर गाजीपुर निवासी साहिल खान को गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गाजीपुर जिले से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (हेरोइन ) की तस्करी में कुछ गिरोह लिप्त हैं। शनिवार को गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास से मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर बिहार राज्य में खपाने की सूचना मिली। इस सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से चारों तस्करों को धरदबोचा।
निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने यह लोग गाजीपुर से अवैध मादक पदार्थ के खेप लेजाकर बिहार राज्य के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*