पंजाब 26/11/25*30 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी राकेश कुमार उर्फ फिड्डी को जेल भेजा
अबोहर, 26 नवंबर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर पुलिस ने 30 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी राकेश कुमार उर्फ फिड्डी पुत्र दीवानचंद वासी पन्नीवाला माहला को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी रणजीत सिंह, सबइंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी भगवान सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त कल्लरखेड़ा के निकट एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में आते देखा। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 30 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ 19 अप्रैल 26*आधी आबादी के मन मे विपक्ष के इस नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है – CM
हरदोई19 अप्रैल 26*रुपए मांगने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप,
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26* डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर धमदाहा में रातभर चला वाहन चेकिंग अभियान: