पंजाब 26/11/25*अबोहर के एसपी ने रेलवे स्टेशन पर लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा
आरपीएफ के प्रभारी इंस्पैक्टर परमजीत कौर ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विचार विमर्श किया
अबोहर, 26 नवंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर के एसपी हैडक्वाटर गुरमीत सिंह आज अबोहर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर आरपीएफ प्रभारी इंस्पैक्टर परमजीत कौर ने उनसे मुलाकात की और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विचार विमर्श किया। गौरतलब है कि दिल्ली बम धमाकों के बाद सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधक किए गए हैं। ट्रेनों के साथ-साथ यात्रियों के सामानों की भी चैकिंग की जा रही है। एसपी गुरमीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि आपको ट्रेन या प्लेटफार्म पर कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुंरत पुलिस को दें।
फोटो:4, सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।
More Stories
ग्रेटर नॉएडा 17 सितंबर 26*यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹1 में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव, हेलमेट मैन ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*बारात में शराब पीने को लेकर विवाद, सुजड़ू में रिश्तेदारों के बीच मारपीट**
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26 अस्पताल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप,