कानपुर नगर 12/11/2025*दिल्ली धमाके के बाद कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन पर हाई अलर्ट
*दिल्ली धमाके के बाद कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन पर हाई अलर्ट — पनकी पुलिस ने भौती बाईपास पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पैनी नज़र*
*दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में है। इसी क्रम में पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया के नेतृत्व में भौती बाईपास क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया*।
*इस दौरान संदिग्ध वाहनों और राहगीरों की बारीकी से तलाशी ली गई। साथ ही पनकी चौकी प्रभारी जयदीप सिंह ने भी टीम के साथ मिलकर रात में घूमने वाले व्यक्तियों और वाहनों की जांच की तथा संदेहास्पद गतिविधियों पर कड़ी चेतावनी दी*।
*पनकी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी*।
*कानपुर पुलिस अलर्ट मोड में — संदिग्धों पर सख्त निगरानी जारी*।

More Stories
हल्द्वानी15अगस्त26*अरुणोदय संस्था ने ध्वजारोहण कर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति बाटी
कानपुर नगर15अगस्त26*कल्याणपुर थाना क्षेत्र बिठूर रोड स्थित गुरुनानक स्कूल के सामने RK मार्बल की इमारत में अज्ञात कारणों से लगी आग*
नई दिल्ली15अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*