ब्रेकिंग अयोध्या
अयोध्या 07नवम्बर 25*रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज
रुदौली डाक बंगले में आज दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भाजपा की बैठक आयोजित होगी।
बैठक में 17 नवम्बर को भेलसर से बनमऊ तक निकाली जाने वाली “एकता पदयात्रा” की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
यह पदयात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
बैठक के मुख्य अतिथि होंगे अवध क्षेत्र भाजपा महामंत्री विजय प्रताप सिंह
बैठक में मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में पदयात्रा की जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व विधायक रामचंद्र यादव के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई है।
विधायक रामचंद्र यादव पदयात्रा की तैयारियों की स्वयं समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन देंगे।
बैठक का उद्देश्य – भारत की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना।

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*